logo

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया समाधान

shilpi_janta_darbaar1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
जनता दरबार में कुल 74 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें पेंशन, ज्यादा बिजली बिल, तालाब मरम्मत, यूरिया की कालाबाजारी, जल संकट, मईया सम्मान योजना, जाति और आय प्रमाण पत्र, गंभीर बीमारियों से जुड़ी दिक्कतें शामिल थीं। हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद शमीम जलील के 1.32 लाख रुपये के बिजली बिल के मामले में तुरंत संबंधित अधिकारी से बात कर सुधार के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि ज्यादा बिजली बिल के मामलों को प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
यूरिया की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने बताया कि पलामू में चार दुकानों को निलंबितकिया गया है। उन्होंने कहा कि मांग बढ़ने से कालाबाजारी हो रही है लेकिन लापरवाही मिलने पर लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। जल्द ही थोक विक्रेताओं के साथ बैठक होगी और केंद्र सरकार से अतिरिक्त यूरिया की मांग की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जनता दरबार से लोगों की समस्याएं तेजी से हल हो रही हैं और यह एक सकारात्मक पहल है।


 

Tags - Congress jnata Darbar Shilpi janta Darbar latest jharkhand News jgarkhand Updates latest Jharkhand News Congress ranchi jharkhand Ramnchi Shilpi neha Tirkey janta Darbar Latest Jharkhand News jharkhand News Updates