logo

गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

ujrhdnrkvn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की आत्मा धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी आज बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के उत्थान में दिए गए अप्रतिम योगदान को याद किया।
गिरिडीह जिले स्थित झामुमो कार्यालय में मंत्री सोनू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समुदाय के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि वे झारखंड की पहचान और जनआंदोलन के प्रतीक भी हैं। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि सरकार बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप राज्य को आगे बढ़ाने और आदिवासी समाज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Latest jharkhand News Jharkhand news in Hindi Jharkhand Sthapna Diwas Sudivya Sonu on Sthapna Diwas latest Giridih news Giridih news Updates Giridih news updates Giridih news in hindi Giridih updates