logo

नाबालिग आरोपियों ने 2 बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, फोन कर बुलाया था जंगल

namkum_police_station1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के नामकुम में 2 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नामकुम के हेसाबेड़ा जंगल में घटना को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता के साथ ये दरिंदगी करने वाले भी नाबालिग ही है। दोनों लड़कियों से पहले से परिचित थे। मंगलवार की शाम दोनों नाबालिग लड़कों ने लड़कियों को फोन कर हेसाबेड़ा जंगल बुलाया और धमकाकर दुष्कर्म किया। पूरे मामले को पहले तो पंचायत स्तर पर दबाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को ही दोनों पीड़िताओं ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी।


आरोपियों के परिजनों ने बुलाई पंचायत
ग्रामीणों के अनुसार दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों लड़कों के परिजनों ने पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश की। पंचायत के कारण दो दिनों तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। लेकिन दुष्कर्म की शिकार दोनों नाबालिग पीड़िताएं न्याय की मांग पर अड़ी रहीं, जिसके बाद मामला नामकुम थाने पहुंचा। नाबालिग पीड़िताओं के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


दोनों आरोपित को हिरासत में लिया गया
मुख्यालय डीएसपी वन अमर पांडेय ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं, दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

Tags - JharkhandJharkhand newsrape newsgangrape newsnamkum police