logo

Ranchi : नाबालिग ने की खुदकुशी की कोशिश, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप 

bacchii11.jpg

रांचीः

राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी यौन शोषण का शिकार हुई थी। 2 सितंबर 2022 को उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था लेकिन अब तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है।


मामा ने किया छेड़छाड़
बताया जा रहा है कि लड़की के साथ उसके मामा ने पश्चिम बंगाल में छेड़छाड़ किया था। उसे अश्लील वीडियो दिखाए थे। उसके 3 महीने बाद रांची स्थित घर में भी लड़की के साथ गंदी हरकत की थी।  कोतवाली पुलिस पर आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब जब लड़की ने यह कदम उठा लिया है तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लड़की को फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।