द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Latehar Minor Murder Case: झारखंड (Jharkhand) के लातेहार (Latehar) बहन के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर भाई की हत्या (Brother murdered over opposition to romantic relationship) कर दी गई। आरोप, प्रेमी पर लगा है। पुलिस अधीक्षक (SP Kumar Gaurav) के निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO Sandeep Kumar) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने महज 24 घंटे में नाबालिग के हत्याकांड का खुलासा कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज आलम (Arbaz Alam) का मृतक की बहन के साथ कथित प्रेम-संबंध था। नाबालिग भाई इस रिश्ते का विरोध करता था जो बहन के प्रेमी अरबाज आलम को नागवार गुजरा। वह मन में रंजिश पाले बैठा था।
.jpeg)
नाबालिग का अपहरण कर हत्या कर दी
पुलिस का कहना है कि अरबाज आलम ने वारदात वाले दिन साथियों के साथ मिलकर नाबालिग का अपहरण किया। आरोपियों ने उसे जमकर पीटा और फिर हत्या की नीयत से मुख्य सड़क से गुजर रहे हाईवा ट्रक के नीचे धक्का दे दिया। हाईवा की चपेट में आने से नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न एंगल पर मामले की जांच की।

पुलिस ने 24 घंटे में किया वारदात का खुलासा
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में विशेष छापेमारी दल का गठन किया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर लिया। पुलिस ने नाबालिग हत्याकांड में अरबाज आलम, समीर अंसारी और कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।