रांची:
झारखंड कुर्मी विकास मोरचा (Jharkhand Kurmi Vikas Morcha) के रेल रोको आंदोलन (rail stop movement) में हिंसक घटनाएं की खबर आने शुरू हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार हावड़ा से रांची आ रही ट्रेन संख्या 12019 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Shatabdi Express Train) पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की गई है। झालदा के पास उपद्रवियों ने ट्रेन की बोगी संख्या ई-2 (Train bogie number E-2) में पत्थर फेंके जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

अनिश्चीतकालीन रेल रोको आंदोलन आज से शुरू
बता दें, झारखंड, उड़ीसा और बंगाल में कुरमी समाज के लोग एसटी में शामिल करने की मांग कर रहे है। जिसके लिए अनिश्चीतकालीन रेल रोको आंदोलन आज से शुरू किया गया है। झारखंड कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार और प्रवक्ता ओम प्रकाश महतो ने बताया कि यह कार्यक्रम अनिश्चिकालीन चलता रहेगा। जब तक की सरकार कुर्मी को एसटी में शामिल करने की घोषणा नहीं करती है।

कुरमी समाज के लोग एसटी में शामिल करने की मांग
बता दें कि यह मांग वर्षों से की जा रही है। शीतल ओहदार ने बताया कि एक साजिश के तहत कुरमी समाज को एसटी में शामिल नहीं किया जा रहा है। अगर सरकार इसपर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 1955 तक कुरमी समाज एसटी सूची में शामिल था, मगर एक साजिश के तहत कुरमी को इस सूची से बाहर कर दिया गया। वृहद झारखंड के कुरमी-कुड़मी की रहन-सहन, पूजा-पाठ, शादी-विवाह, पर्व त्योहार सभी आदिवासियों से मिलती जुलती है। इसके बावजूद कुरमी जाति को एसटी सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और जोर पकड़ेगा।