logo

उपलब्धि : मिस मागे पोरोब का ताज सुशीला पिंगुवा के नाम, दूसरे स्थान पर पूनम कुदादा

maage.jpg

चाईबासाः

मागे पर्व पर आयोजित मिस मागे पोरोब,कमारहातु का ताज सुशीला पिंगुवा के सिर सजा है। सुशीला हाटगम्हरिया प्रखंड के कुशमुंडा गांव की रहने वाली है। सुशीला ने अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देकर यह ताज अपने नाम कर लिया है। निर्णायक मंडली ने जो भी सवाल पूछे सुशीला ने उसका बेहद ही स्मार्टली जवाब दिया। सुशीला पिंगुवा से हो आदिवासी संस्कृति से संबंधित सवाल पूछे गये। 

 


दूसरे स्थान पर पूनम कुदादा 
वहीं बादुड़ी गांव की पूनम कुदादा द्वितीय और कमारहातु की खुशबू तियू तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडली में संस्कृति विशेषज्ञ दिउरी धर्मेन्द्र देवगम और जितेन्द्र बारी थे। इस अवसर पर मतकमहातु पंचायत के मुखिया लादू देवगम, ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, डॉ.अनंत कुमार महतो, कृषि बाजार समिति जमशेदपुर के सचिव संजय कच्छप समेत काफी संख्या में महिला- पुरुष एवं युवा उपस्थित थे।