logo

जामताड़ा में 2 बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी 

a3617.jpg

जामताड़ा 
जामताड़ा थाना क्षेत्र के तेतुलियाभीटा गांव से दो बच्चों की मां के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला के पति दिलीप यादव ने जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन के अनुसार, उनकी पत्नी मंगलवार सुबह से अचानक घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तब परेशान होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लिखित शिकायत में दिलीप ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है।

एक नंबर पर उनकी पत्नी की लगातार बातचीत

उन्होंने बताया कि इस नंबर पर उनकी पत्नी की लगातार बातचीत होती थी, जिससे मामला किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। वहीं जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखकर उसका लोकेशन ट्रैक कर रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही महिला को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Tags - missing woman case suspicious circumstances police investigation