logo

जाटा पंचायत के सैंकड़ो लोगों को मिथिलेश ठाकुर ने दिलाई JMM की सदस्यता, कहा- सरकार की योजनाओं से जनता प्रभावित 

garhwanews1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, गढ़वा 
विधानसभा चुनाव से पहले लोगों का राजनितिक पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। गढ़वा प्रखंड के जाटा पंचायत के विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गुरूवार को मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के गांगी, गढ़वा, प्रतापपुर, मेढ़ना, बेलचंपा, करूआ, बाएं, बनपुरवा आदि गावों के 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जाटा पंचायत के मुखिया उदय कुशवाहा, रंका के उंचरी में बसपा छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने झामुमो का दामन थामा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मिथिलेश ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। 
    

राज्य में चल रही जनहित के कार्यां से जनता प्रभावित

झामुमो की सदस्यता दिलाने के बाद मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की चाभी जनता के हाथ में होती है। जनता जिसे चाहे उसे अपना प्रतिनिधित्व सौंप सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में चलायी जा रही जनहित के कार्यां से जनता प्रभावित है। पूरे राज्य में लोगों ने एकबार फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का ठान लिया है। उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि राज्य का उनका भला कौन कर सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जब अपने बलबूते पर काफी तेजी से राज्य का चौतरफा विकास करने में लगी है, तब भाजपाईयों ने साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। लेकिन जनता की ताकत और न्यायपालिका के बदौलत हेमंत सोरेन दुबारा जनता के बीच पहुंचकर विकास विरोधियों को शिकस्त दे दी।
      

इन्हें पार्टी में किया गया शामिल 
पार्टी में आवास पर शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भास्कर द्विवेदी, शुभम दुबे, हिमांशु पांडेय, आदित्य दुबे, दीपू चंद्रवंशी, अभिषेक पांडेय, पवन विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, नवल किशोरधर दुबे, दिलीप तिवारी, अश्विनी सिंह, अनंत सिंह, बिट्टू सिंह, अंकित साह, पवन चंद्रवंशी, राहुल पाठक, प्रियांशु कुशवाहा, मंटू यादव, सूरज ठाकुर, आशीष चंद्रवंशी, राजा गुप्ता, नीतेश सोनी, दीपक प्रजापति, रंका के ऊंचरी में प्रेम राम, शिव नारायण राम, शंभू राम, अजीत कुमार रवि, संगीता देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी, सोनी देवी, ममता देवी, कुमारी देवी, सरजू राम, उर्मिला देवी, जोखन भुईयां सहित 500 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं।

Tags - mla mithilesh thakurjmm partyjmm membership in garhwa