logo

मिथिलेश ठाकुर जन्मदिन पर आज दूसरी बार बनेंगे मंत्री, पार्टी ने दिया बर्थ डे गिफ्ट 

mithu.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का आज जन्मदिन है। आज का जन्मदिन उनके लिए खुशियों से भरा होगा। दरअसल वह हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री रहे और अब चंपाई सरकार में भी मंत्री होंगे। आज शाम 4 बजे वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह काफी कम लोगों के साथ होता है जब दोबारा मंत्रिमंडल विस्तार में भी एक ही शख्स को कैबिनेट में जगह मिले। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी है। 


जन्मदिन का तोहफा 

मिथिलेश ठाकुर वर्तमान में गढ़वा के विधायक हैं। आज मंत्रिपद मिलना कहीं ना कहीं उनके जन्मदिन का तोहफा माना जा सकता है। झामुमो की तरफ से बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ, बैजनाथ राम, मिथलेश ठाकुर, बेबी देवी मंत्री पद की शपथ लेने वाले है। बसंत सोरेन, और बैजनाथ राम पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि आज कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद का भी जन्मदिन है। 


सीएम ने भी दी बधाई 
सीएम चंपाई सोरेन ने भी मिथिलेश ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि "पूर्व मंत्री एवं गढ़वा के माननीय विधायक श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। "