logo

बड़कागांव : विधायक अंबा प्रसाद ने दी ईद की बधाइयां, लोगों ने सेवई खाने के लिए किया आमंत्रित

uiuioipo.jpg

हजारीबागः
बड़कागांव में मंगलवार को ईद के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में धर्मावलंबियों की भीड़ देखी गई। बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मस्जिद के सामने ईद की गले लग कर बधाइयां दी। मंगलवार को सुबह ईद की नमाज, 8:00 बजे  केरेडारी बड़कागांव के मस्जिदों में , तथा ईदगाह पर, जामा मस्जिद में 8:30 बजे हुई। इसके बाद सभी लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए।


लोगों ने किया आमंत्रित 
विधायक अंबा प्रसाद के साथ कांग्रेसी नेता अयुब अंसारी, मो.दिलदार अंसारी सलामत अंसारी, मो. मोकतार, पंकज सिंह, अरशद अंसारी, संतोष साहू, आशीफ हुसैन सहित अन्य कांग्रेसियों ने मुस्लिम भाइयों-बहनों को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान सभी ने विधायक को ईद की सेवइयां खाने के लिए घर पर आमंत्रित किया है।


दो साल से थी पाबंदी 
विधायक अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 2 साल से कोरोना की पाबंदियों के चलते लोग पूर्व की तरह बधाई नहीं दे पा रहे थे लेकिन इस बार कोरोनावायरस का प्रकोप नहीं है। ऐसे में हंसी खुशी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है और वे सभी से मिलने के लिए आई हैं।