नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी और जराकी पंचायतों में रविवार को “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू और उनके पुत्र, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, जाति, निवास एवं आय प्रमाणपत्र सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए। कई आवेदनों का मौके पर ही निपटारा भी किया गया। इसके अलावा, आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में विधायक हेमलाल मुर्मू ने मातृ लाभुकों के बीच फल, खीर और पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
