नंदलाल तुरी
लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू की उपस्थिति में धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक बनने वाले NH-333A सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। भूमिपूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
