logo

विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बीमार JMM जिला सचिव महालाल सोरेन से मिलने पहुंची अस्पताल 

ks24.jpg

गिरिडीह  

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचकर इलाजरत जेएमएम जिला सचिव महालाल सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर विधायक ने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से सोरेन को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही विधायक कल्पना सोरेन ने सदर अस्पताल गिरिडीह में इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। उनकी बेहतर चिकित्सा सेवा का निर्देश अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारियों को दिया।


 

Tags - Kalpana SorenGandey MLAJharkhand News