logo

Jharkhand Budget 2022 : यूक्रेन में फंसे हैं झारखंडी छात्र, उनको वापस लाये सरकार: प्रदीप यादव

pradeep.jpg

रांची: 
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन सदन में विधायक प्रदीप यादव ने यूक्रेन में फंसे झारखंडी छात्रों का मामला उठाया। प्रदीप यादव ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध जैसे हालात हैं। सरकार से मांग है कि वहां फंसे झारखंड के छात्रों को सुरक्षित निकाला जाये। 

यूक्रेन में फंसे हैं झारखंडी छात्र
प्रदीप यादव ने बताया कि झारखंड के बहुत सारे छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। कई छात्रों ने वीडियो कॉल कर वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर यूक्रेन में फंसे छात्रों को सकुशल वापस लाने की व्यवस्था करे। 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी गतिरोध
गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच गतिरोध बना हुआ है। लाखों की संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास डटे हैं। अमेरिका और फ्रांस सहित यूरोप के अन्य देश रूस से पीछे हटने की अपील कर रहे हैं लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी की बात सुनने को तैयार नहीं। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है।