द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 111 और विधवा सम्मान पेंशन योजना के दो, कुल मिलाकर 113 प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इन पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण कदमा, सोनारी, साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र के पेंशनधारकों के बीच किया गया। दर्जनों दिव्यांग प्रमाण पत्र बन कर तैयार हैं। बारिश के खलल के कारण लोग पेंशन प्रमाण पत्र ले पाने में असमर्थ रहे। दिव्यांग जनों के लिए तैयार प्रमाण पत्र उनके आवास पर भिजवा दिया जायेगा।
20 मजदूर बढ़ेंगे, 50 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी
इधर, विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि के ज्ञापन पर मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा है कि सोमवार, 30 जून से जेएनएसी क्षेत्र में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए 20 मजदूरों की संख्या बढ़ाई जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनएसी क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 50 गाड़ियां उपलब्ध कराई जायेगी। इस संबंध में विभाग के पास आवेदन किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह काम हो जायेगा।
