logo

विधायक स्टीफन मरांडी की तबीयत अचानक ट्रेन में बिगड़ी, बीच स्टेशन में उतारकर ले लाया गया अस्पताल

stephen.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
विधायक स्टीफन मरांडी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में ओडिशा के बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उन्हें संबलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन यात्रा में थे इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें बलांगीर रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा। जहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। स्टीफन मरांडी ट्रेन से वेल्लोर से झारखंड आ रहे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था, इसलिए उनकी गंभीर हालत को देखते हुए संबलपुर के बुर्ला अस्पताल में रेफर किया गया।

पुलिस खुद एक विशेष मेडिकल टीम के साथ स्टीफन मरांडी को एंबुलेंस से बुर्ला अस्पताल ले गई। विधायक स्टीफन मरांडी के साथ उनकी एक बेटी भी मौजूद है। स्टीफन मरांडी झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N