द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट युवाओं, भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षेत्र को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक बजट है, जो देश को विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। अमित अग्रवाल ने कहा कि धोलावीरा सहित देश के 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने का निर्णय भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगा। इससे न केवल भारत की विरासत का संरक्षण होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सांस्कृतिक छवि भी और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में बौद्ध सर्किट का निर्माण, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर एवं अराक्कू घाटी में माउंटेन ट्रेल्स तथा ओडिशा, कर्नाटक और केरल में टर्टल ट्रेल्स के विकास से इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। साथ ही, यह पहल इको-टूरिज्म को भी नई दिशा देने का कार्य करेगी। अमित अग्रवाल ने कहा कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना से युवाओं को आधुनिक एवं व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और देश के पर्यटन क्षेत्र को प्रशिक्षित व कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा।
.jpg)
उन्होंने कहा कि यह बजट “विरासत भी- विकास भी” के मूल मंत्र को साकार करता है और विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करता है। यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मोदी सरकार का हर निर्णय भारत के उज्ज्वल भविष्य, सांस्कृतिक गौरव और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है।
.jpeg)