logo

मन की बात के जरिए मोदी जी ने बढ़ाया है देश का मान- अर्जुन राम मेघवाल

2019.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री की सोच सांसद खेल महोत्सव के साथ खिलाड़ियों को जोड़ना है। उसी तरह सांसद संजय सेठ ने सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर सभी कलाकारों को एक मंच प्रदान करना यह बहुत बड़ी बात है इसकी शुरुआत सांसद सेठ ने रांची से की है अब यह पूरे भारत का इवेंट बनेगा। ये बातें केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पांच मंत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाना, गुलामी के अंश को मिटाना, विरासत को संरक्षण करना एवं नागरिकों की सुविधा बहाल करना इसी मंत्र के साथ प्रधानमंत्री मोदी काम कर रहे हैं और उनकी प्रेरणा से हम सभी लोग उस को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मन की बात में गांव में काम करने वाले लोग खेत में काम करने वाले किसान, समाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की बात करते हैं। मन की बात की से मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया है।

पीएम ने संजय सेठ से प्रेरणा लेने की कही थी बात
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद संजय सेठ ने जो एक सांस्कृतिक महत्व के रूप में नीव रखी है हो सकता है प्रधानमंत्री जी मन की बात में इसकी चर्चा करें। सांसद संजय सेठ के द्वारा किए गए कार्यों को प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में इनसे प्रेरणा लेने की बात कही थी। यह एक सांसद के रूप में एक बहुत बड़ी बात है। संस्कृति के क्षेत्र में केंद्र सरकार के द्वारा हरसंभव सहायता की जाएगी। अंत में उन्होंने एक गीत गाकर लोगों को खूब झूमाया।

2683 प्रतिभागियों ने लिया भाग
सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची
, हटिया, सिल्ली, खिजरी, ईचागढ़ और कांके विधानसभा क्षेत्र से 2683 प्रतिभागी ने भाग लिया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित की गई। जिसमें आर्यभट्ट ऑडिटोरियम रांची यूनिवर्सिटी, ऑड्रे हाउस, मयूरी ऑडिटोरियम सीएमपीडीआई कांके रोड और श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम मोरहाबादी में संस्कृति महोत्सव सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित की गई है। सांसद  सांस्कृतिक महोत्सव में 10 विधाओं की प्रतियोगिता हुई। जिसमें नवोदित कलाकार अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

अनेकता में एकता ही हमारी पहचान- अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा झारखंड के कलाकार राज्य ही नहीं बल्कि देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है। सांस्कृतिक महोत्सव लोकल कलाकारों को आगे बढ़ाने का एक मंच है। गांव में छिपे प्रतिभा को निखारने का एक बड़ा मंच मिला है। पहली बार ऐसा आयोजन देखने को मिला। इसके लिए सांसद संजय सेठ को बधाई, प्रधानमंत्री की सोच राजनीति के अलावा ऐसे सामाजिक कार्य करने चाहिए जो निचले स्तर के लोगों तक पहुंचे।

एम भारत को मजबूत बनाने में लगे हैं- दीपक प्रकाश
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा अपना देश, अपनी माटी को जो एक करती है, इसे संस्कृति कहते हैं। हमारे यहां बच्चे जन्म लेते हैं तो संस्कृत कार्य होता है। बच्चे जब चलते हैं उनको उनके पैरों से घुंघरू की आवाज निकलती है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प ले कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को मजबूत बनाने के लिए लगे हुए हैं।

जेएमएम की सरकार ने बंद कर दिया कार्यक्रम- अमर बाउरी
विधायक अमर बाऊरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार थी तो सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होता था। जो यहां के कलाकारों को आगे बढ़ने का एक माध्यम था। मगर जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आई है सांस्कृतिक महोत्सव को बंद कर दिया है। यह यहां के कलाकारों के लिए अच्छी बात नहीं है।

कलाकारों के संरक्षण के उद्देश्य से हुआ ये महोत्सव- संजय सेठ
रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कलाकारों के संरक्षण इस उद्देश से सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। हमारी संस्कृति विरासत और समृद्धि के संरक्षण के लिए काम करेगा। हमारी कला संस्कृति, वाद्य यंत्र हमारी धरोहर है। हमारी इन धरोहर पर किसी का अतिक्रमण नहीं हो हमारी संस्कृति सुरक्षित रहें उसी उद्देश के साथ कला और संस्कृति का आयोजन किया गया है। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव रांची लोकसभा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महोत्सव में महिला सशक्तिकरण
, पर्यावरण  संरक्षण, अनेकता में एकता, गुरु शिष्य परंपरा, स्वतंत्रता सेनानी, वसुधैव कुटुंबकम, तकनीकी नवाचार, प्राकृतिक खेती से जुड़े थीम पर भी प्रस्तुति दी गई। मौके पर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, विनय जयसवाल  सुजीत कुमार और केके सहित काफी लोग उपस्थित हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT