logo

Jharkhand Weather Forecaste : झारखंड से बस 4 दिन दूर है मानसून, इस दिन से तेज हवा के साथ होगी बारिश

rain35.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। लेकिन अब मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और गंगा के मैदानी इलाकों में बिहार और झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। अब जल्द ही झारखंड में बारिश हो सकती है। 


इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो के लोगों को राहत मिलने वाली है।  इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने व वज्रपात होने की भी संभावना है। 


19 से 24 जून तक रांची में छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के उपर है, वहीं 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। राजधानी में 19 से 24 जून तक सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावन जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand Weather Jharkhand News Jharkhand Monsoon Monsoon Jharkhand Rain in Jharkhand