logo

Mansoon : 48 घंटे बाद राज्य में मानसून कर सकता है प्रवेश, कई जिलों में आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

BARISHHHH3.jpg

रांचीः
झारखंड में 19 जून से मॉनसून के प्रवेश की संभावना हैl मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले 48 घंटे के दौरान मानसून के दस्तक दे सकता हैl दो दिनों से प्री-मानसून बारिश हो रही है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में कमी आयी हैl

 

आज इन जिलों में बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज के अलावा सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश एवं वज्रपात की आशंका हैl 


कल से संथाल में बारिश 
शनिवार को संथाल परगना में बारिश एवं वज्रपात की आशंका है।  रविवार को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी ,पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अभिषेक आनंद ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य रहेगी ।