logo

झारखंड के इन स्थानों पर अटका मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

झारखंड के इन स्थानों पर अटका मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मॉनसून धीमी गति से चल रहा है। दो दिनों से मानसून कोल्हान व संताल क्षेत्र में ही अटका हुआ है। हालांकि, 26 जून को संताल परगना और कोल्हान में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को पलामू प्रमंडल और राजधानी के आसपास में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 29 जून को भी संताल के साथ-साथ राजधानी और आसपास में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र ने राजधानी में एक जुलाई तक बारिश का अनुमान लगाया है। एक जुलाई तक कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 के आसपास होगा। 


पलामू व गढ़वा को छोड़ सभी जिलों का तापमान 40 से नीचे
मंगलवार को पलामू और गढ़वा को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.6 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेसि रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.5 तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेसि रहा। 
 

Tags - Weather Jharkhand Jharkhand weather Jharkhand news monsoon in Jharkhand rain in Jharkhand weather of Jharkhand