logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में 1 हफ्ते की देरी से अब इस दिन दस्तक देगा मानसून, गर्मी से फिलहाल निजात नहीं

वो्ोत28.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में एक ओर लोग गर्मी से परेशान हैं, तो दूसरी ओर यहां मानसून के आगमन की तिथि की अनिश्चितता भी बनी हुई है। पहले 19-20 जून तक मानसून के प्रवेश करने की बात कही जा रही थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि 23 से 25 के बीच झारखंड में मानसून की प्रवेश करेगा। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून की गतिविधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अगले पांच दिनों के दौरान बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों तक ही प्रवेश की संभावना बन रही है। इन दोनों राज्यों में प्रवेश करने के बाद ही झारखंड में प्रवेश होगा। वह भी पाकुड़ और पूर्वी सिंहभूम के रास्ते प्रवेश करेगा। इससे पहले भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 


मौसम विभाग के अनुसार, हवा के रुख में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण राज्य के पूर्वी हिस्से संताल और कोल्हान समेत राजधानी में भी बादल छाए हुए हैं। रांची के कुछ हिस्से में छिटपुट बारिश हुई है, लेकिन पलामू, गढ़वा और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी जारी है।


मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि मानसून आने की कोई एक निर्धारित तिथि नहीं होती। यह मानसून के प्रवेश और प्रस्थान की तिथि को लेकर अध्ययन के आधार पर एक औसत अवधि होती है, जिस बीच मानसून आगमन और प्रस्थान करता है। मानसून के प्रवेश या प्रस्थान की तिथियों के कारण यह अवधि निश्चित की जाती है। राज्य में पिछले एक दशक के दौरान झारखंड में केवल तीन बार मानसून समय पर और सात बार विलंब से आया। 2014 से लेकर 2023 तक यह केवल तीन बार 2015 में 15 जून, 2020 में 13 जून और 2021 में 12 जून झारखंड में प्रवेश किया था। 

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand Weather Summer in Jharkhand Rain in Jharkhand Jharkhand News