logo

झारखंड में मानसून को लेकर आ गया ताजा अपडेट, जानिए किस दिन से आपके क्षेत्र में होगी बारिश

वो्ोत26.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। कम से कम एक सप्ताह तक झारखंडवासियों को मानसूनी वर्षा के लिए इंताजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार फेवरेबल कंडीशन नहीं मिलने की वजह से पिछले कई दिनों से मानूसन सिलीगुड़ी-सिक्किम के पास आकर ठहर सा गया है। वहां से वह आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मानसूनी सिस्टम को बंगाल की खाड़ी की ओर से कुछ पुश अगले चार पांच दिनों में मिलेगा और फिर पूरा सिस्टम आगे बढ़ते हुए बिहार के साथ-साथ झारखंड के उत्तर पूर्वी जिले साहिबगंज, पाकुड की ओर से राज्य में प्रवेश कर जाएगा। मौसम केंद्र रांची ने 14 जून तक राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा सहित कई जिलों में सीवियर हीट वेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.


13 से दिखेगा मानसून का असर
मानसून को लेकर मौसम विभाग के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। वर्तमान स्थिति में आगामी 13-14 जून को मानसून का आंशिक असर झारखंड में देखा जा सकता है, जबकि 15 जून के बाद मानसून अपने पूरे शबाब पर होगा। इस बार मानसून आने के साथ ही अच्छी बारिश देगा। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 12 जून तक धनबाद का तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि 13 जून को दो डिग्री की कमी हो सकती है। इन दिनों में उष्म लहर भी चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों से बच कर रहने की अपील की गई है।


11 से 14 जून तक इन जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान में 11 जून से लेकर 14 जून तक राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका जिले में सीवियर हीट वेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार स्थानीय सिस्टम की वजह से इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा और वज्रपात की भी संभावना है।

Tags - mansoon mansoon jharkhand jharkhand weather rain in jharkhand jharkhand mausam