logo

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में 15 जून के बाद दस्तक देगा मानसून, अभी और सताएगी गर्मी

barish_pic4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी झेलने के बाद लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश का इंतजार है। ऐसे को बता दें कि मानसून अगले एक से दो दिन के अंदर कर्नाटक के सभी हिस्सों को पार करके महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। वहीं, झारखंड में 15 से 21 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना है। हालांकि तब तक लोगों को प्रचंड गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। बता दें कि इस बार मानसून तय समय से 2 दिन पहले केरल पहुंच चुका था। 


झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि एक-दो दिन में मानसून आंध्र प्रदेश व तेलंगाना को पार करके छत्तीसगढ़ व ओडिशा तक पहुंचने के लिए काफी अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। इधर, झारखंड में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। क्योंकि मानसून अभी बंगाल की खाड़ी के आसपास भी नहीं पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून के झारखंड में 15 से 21 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।


दो दिन तक हीट वेव, रांची का पारा 42 डिग्री पर जाएगा
झारखंड में गुरुवार और शुक्रवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि कुछ जगहों पर दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।

Tags - Jharkhand weatherJharkhand weather forcastabhishek anand