logo

जमशेदपुर : SSP की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

jiioausrgb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने भी अपराध नियंत्रण से जुड़ी रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। बैठक में लंबित अपराधों के निस्तारण, वारंट निष्पादन और कुर्की मामलों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों को सुलझाएं, ताकि अपराधियों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन मामलों की समयबद्ध समीक्षा कर प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाने पर सहमति बनी। तकनीकी दृष्टिकोण से भी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS), यौन अपराध जांच ट्रैकिंग प्रणाली, इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (iRAD), डायल-112, ऑनलाइन एफआईआर सिस्टम और ई-साक्ष्य प्लेटफॉर्म के अधिक प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने, संयमित आचरण रखने और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने कहा कि जनता की सुरक्षा और संवेदनशील वातावरण में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारियों को सशक्त और जवाबदेह बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अपराध पर नियंत्रण हो सके और आगामी चुनाव व त्यौहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे।


 

Tags - latest Jamshedpur news Jamshedpur News updates latest Jamshedpur news Jamshedpur news Updates Jamshedpur news updates  latest Jamshedpur news updates Jharkhand News