logo

बांग्लादेश में सियासी संकट के बीच भारत पहुंचे 400 से अधिक लोग 

AIR07.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बांग्लादेश में जारी सियासी संकट के बीच 400 से अधिक लोग ढाका से भारत सुरक्षित हालत में पहुंच गये हैं। भारतीयों को बांग्लादेश से लाने के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने राजधानी ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित कीं है। पहली खेप में इसके जरिये 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान से बुधवार सुबह छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश से भारतीय नागरिकों को वापस लाने गए इंडिगो के विशेष विमान ने मंगलवार को ढाका से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से संचालित चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को बुधवार सुबह भारत लाया गया।
 

Tags - Bangladeshpolitical crisisBreaking News