द फॉलोअप डेस्क
मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों ने रविवार को विजय जुलूस निकाला। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों ने रविवार को पहले पहर मे अपनी दुकाने बंद रखी। मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस के पास जमा होकर मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन के नेतृत्व में जुलूस निकाला। बैंड बाजा के साथ दुकानदार डीसी आवास, कचहरी चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। यहां दुकानदारों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। मौके पर मोरहाबादी दुकानदार संघ के बीरु सिंह, नितेश यादव, शशांक तिर्की, महेश शाह, रमेश साहू, राजेंद्र उरांव, किरण देवी, रोहित कुमार, राकेश सिंह और राजेश कपूर सहित काफी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

कोर्ट ने 6 माह में पुनर्वास का दिया है निर्देश
मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार मोरहाबादी में वेंडर मार्केट बनाकर 6 माह में पुनर्वास करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट में चल रहे रिट संख्या डब्ल्यूपी ( सी ) 717 ऑफ 2022 रौशन कुमार एंड अदर वर्सेज स्टेट ऑफ झारखंड मामले में मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों के पक्ष में फैसला आया है। हाईकोर्ट ने 6 महीनों कि समयसीमा के अंदर वेंडर मार्केट बनाकर उनका पुनर्वास करने का आदेश दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT