logo

झारखंड बंद को लेकर कल राज्य के अधिकतर स्कूल रहेंगे बंद, परीक्षाएं टली

1732.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इसको लेकर रांची सहित राज्य के अधिकतर स्कूल को बंद करने की घोषणा प्रबंधन ने कर दी है। वहीं, कल के बंद को देखते हुए विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा तथा जैक ने ग्यारहवीं परीक्षा को स्थगित कर दिया है। सोमवार को ही झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने इंटर की दोनों पाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जैक की अधिसूचना के तहत 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 20 अप्रैल को दो पालियों में होगी। पाली में प्रथम पाली सुबह 10.45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जैक के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र प्रभारियों व प्राचार्य ने 18 अप्रैल यानी मंगलवार को ही 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के स्थगित होने की जानकारी दी गई।

संपूर्ण झारखंड रहेगा बंद- देवेंद्र नाथ महतो
झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 19 अप्रैल को संर्पूण झारखंड बंद ऐतिहासिक सफल रहेगा। आकस्मिक सेवा को बंद से मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने ऑटो चालक एसोसिएशनट्रक एसोसिएशन, बस एसोसिएशन, कोचिंग संस्थान संघ, लाइब्रेरी, स्कूल, कॉलेज, बाजार समिति और दुकानदार संघ को अपने संस्थान बंद  रखकर आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल की बंदी को एतिहासिक सफल बनाने के लिए बीआईटी मोड़बुटी मोड़बरियातूकरमटोली चौक, मोरहाबादी, कचहरी चौक, लालपुर चौक, कांटा टोली, लोवाडीह चौकनामकुम, टाटीसीलवे, बहु बाजार, हीनू बिरसा चौक, हटियाटुपुदाना चौकशालीमारधुर्वा, किशोर चौक, रातू रोड, कांके, आईटीआई बस स्टैंडखादगाढ़ा बस स्टैंड आदि जगहों पर सुबह से लोग सड़क पर उतरकर बंदी कराएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT