logo

दुमका : 4 दिनों से घर से लापता है मां-बेटी, बेटे ने SDPO से लगाई मदद की गुहार 

एसडीपीओ_दुमका.jpg

दुमकाः 

नगर थाना क्षेत्र के दुधानी इलाके से दो महिलाएं रविवार से ही गायब है। इसकी जानकारी सचिन कुमार गुप्ता नामक युवक ने दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा को दी है। उसने बताया है कि उसकी मां और बहन पिछले चार दिनों से लापता है। माता का नाम संजू देवी और बहन का कशिश प्रिया है। बेटे ने एसडीपीओ से गुहार लगाई है कि दोनों को खोजने में उसकी मदद की जाए। बेटे ने किसी तांत्रिक पर उसकी मां-बहन को गायब करने का आरोप लगाया है। 


तांत्रिक पर आरोप 
सचिन ने बताया कि उसके घर में अक्सर पारिवारिक विवाद हुआ करता था। उसे शांत करने के लिए ओझा मुख्तार हुसैन अक्सर घर आता था। सचिन को शक है कि उसी ने उसकी मां बहन को किसी बात का झांसा देकर गायब कर दिया। सचिन ने बताया उसने ओझा को फोन लगाया तो उसने साफ-साफ कुछ बात नहीं की फिर फोन स्विच ऑफ कर दिया। 


जल्द बरामदगी का आश्वासन 
एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने तीनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के लिए पुलिस के टेक्निकल सेल को निर्देश दिया है। एसडीपीओ ने सचिन को भरोसा दिलाया है कि उसकी मां-बहन जल्द ही बरामदगी कर ली जाएगी।