logo

साहिबगंज : 48 घंटे बाद मिला मां का शव, शुक्रवार को मिली थी बेटी की लाश...पशुओं का चारा लाने गईं थीं नदी पार

sahibganj_hadsa.jpg

साहिबगंज
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में डूबने वाली मां- बेटी शव नदी से बरामद कर लिया गया है। बेटी का शव शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि मां का आज सुबह निकाला गया। गंगा नदी में गुरुवार को डूबने वाली आठ वर्षीय बच्ची का नाम कृष्णा कुमारी, और  महिला का नाम मंजू देवी है।


पशुओं का चारा लाने जा रही थी
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रामपुर टोपरा दियारा की रहने वाली मां बेटी छोटी नांव पर सवार होकर पशुओं का चारा लाने खेत गई थीं। गांव लौटने के दौरान में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पानी के तेज बहाव में नाव का संतुलन बिगड़ गया। इसमें दोनों नदी के बीच गहरे पानी में गिर गईं।


पहले बेटी का शव मिला 
गुरुवार को काफी खोजबीन के बाद भी  शव नहीं मिल सका था। करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार को पहले बेटी का शव मिला। शनिवार सुबह मां की लाश निकाली गई। सदर सीओ अब्दुस समद 48 घंटे से लगातार मौके पर कैंप कर रहे थे। ग्रामीण व गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया है। दोनों की मौत से इलाके में मातमहै।