logo

दुमका : 3 बच्चों की मां दूसरे युवक से साथ लड़ा रही थी इश्क, ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया

cuple8.jpg

दुमकाः
दुमका जिले के रामगढ़ के कुशबोना गांव में लोगों ने बुधवार की तड़के लगभग 3 बजे शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ डांड़ो गांव के एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद दोनों को पकड़ कर बंधक बना लिया गया। बाद में 20-20 हजार रुपया का जुर्माना लेकर दोनों को छोड़ा गया।


दोनों विवाहित हैं 
जानकारी के मुताबिक आदिवासी महिला का पति मजदूरी करने मुंबई गयाहै। पति के बाहर जाने पर डांड़ो गांव का युवक उसके घर अक्सर आने-जाने लगा। युवक भी विवाहित है, लेकिन उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। युवक आदिवासी महिला के घर बैठकर शराब पीता था। पहले भी कई बार ग्रामीणों ने दोनों को नसीहत दी, लेकिन युवक पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसका आना-जाना लगा रहा। बता दें कि महिला के 3 बच्चे हैं।


20 हजार लिया गया जुर्माना 
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात भी युवक महिला के घर आया था। इस बारे में गांव वालों को पता चल गया था। ग्रामीणों ने एकत्र होकर महिला के घर धावा बोल दिया और दोनों को रस्सी से बांधकर ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया। बुधवार की सुबह पंचायती हुई , युवक के घरवालों को बुलाया गया लेकिन कोई भी नहीं आया। पहले ग्रामीणों ने युवक पर डेढ़ लाख रुपया का जुर्माना लगाया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने भीड़ बढ़ती देख दोनों पर 20-20 हजार रुपया का जुर्माना लगाया और पैसा लेने के बाद उसे छोड़ दिया।