logo

Good News : 23 अगस्त को रांची और ब्रिटेन में MoU, छात्रवृति के लिए हो रही पहल 

schollership.jpg

रांची:

झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने युवाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए  ब्रिटिश सरकार (British Government) के साथ मिलकर स्कॉलरशिप योजना लॉन्च की है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी राज्य में युवाओं को विदेश में उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए ब्रिटिश हाई कमीशन के साथ साझा पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सचिन सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक की है। झारखंड सरकार की ओर से विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली (British High Commission for Foreign Commonwealth and Development Office,New Delhi) के साथ तीन साल का साझा एमओयू (MoU) 23 अगस्त को रांची में किया जाएगा।


50 प्रतिशत तक  दी जाएगी छात्रवृत्ति 
अब झारखंड के अनुसूचित जनजाती, अनुसूचित जाति,  अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के योग्य छात्रों को चयनित कर उच्च स्तरीय शिक्षा 'मास्टर्स या एमफिल' के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। जानकारी के अनुसार 50 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दिया जाएगा। 


ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड में पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता
झारखंड सरकार की ओर से मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप योजना के तहत झारखंड के युवाओं को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।  इस योजना का लाभ अनुसूचित जनजाती, अनुसूचित जाती, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को दिया जाएगा।