logo

देवघर में सांसद निशिकांत दुबे ने दुकान पर खुद बनाई चाय, बोले- स्वादिष्ट चाय से जनता के दिलों में उतरना आसान

nishikant2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
देवघर स्थित टावर चौक पर मंगलवार की शाम भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का अनोखा अंदाज देखने को मिला। दरअसल, मंगलवार शाम निशिकांत दुबे अपने पूरे परिवार के साथ एक चाय की दुकान पर पहुंच गए। यहां उन्होंने दुकान में खुद चाय बनाई। इसके बाद पूरे परिवार के साथ चाय पी और लोगों को भी पिलाई। निशिकांत दुबे को देखने और उनके हाथों बनी चाय पीने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सांसद ने पत्रकारों से कहा कि देवघर वाले चाय के शौकीन हैं और चाय के जरिए लोगों तक पहुंचना आसान होता है। आज उन्होंने चाय बनानी सीखी है और आगे भी बनाएंगे। 


निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा कि "देवघर के टॉवर चौक पर भाई रमेश यादव जी की चाय दुकान पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई। यह समझने की कोशिश की स्वादिष्ट चाय बनाना कितना मुश्किल है, यदि सीख लिया तो माननीय प्रधानमंत्री जी की तरह देश को कितना मज़बूत बना सकते हैं वह सीख जाएंगे।" उन्होंने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचमुच सर्दी, गर्मी, बरसात के संघर्षों के साथ अपने जीवन को तपोबल से सामर्थ्यवान बनाया। उसी का परिणाम भारत आज एक मज़बूत राष्ट्र है। हमें गर्व है कि मोदी जी के हम कार्यकर्ता हैं।


जनता पसंद करती है चाय
भाजपा सांसद ने बात करते हुए यह भी कहा कि जब एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो चाय का कितना महत्व है, इसे समझा जा सकता है। भाजपा सांसद ने कहा कि मैंने 12 कप चाय बनाई और लोगों को पिलाई, जो लोगों को काफी अच्छी लगी। विपक्ष वाले इस चाय पर भी राजनीति करेंगे, लेकिन जनता चाय पसंद करती है।

 

Tags - jharkhand news jharkhand latest newsjharkhand updatejharkand nishikant dubey mp nishikant subeygodda mp nishikant