logo

बाबा मंदिर थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने नहीं किया अरेस्ट, जानें क्यों

nishikant_dubne.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बाबा मंदिर प्रकरण में दर्ज एफआईआर को लेकर शनिवार को सांसद निशिकांत दुबे खुद गिरफ्तारी देने के लिए बाबा मंदिर थाना पहुंचे। हालांकि, थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीधी गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। पहले आरोपी को तीन बार नोटिस जारी किया जाता है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होती है। पुलिस ने यह भी बताया कि शनिवार होने के कारण कोर्ट बंद है और अब तक कोर्ट में एफआईआर की कॉपी भी नहीं पहुंची है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सांसद थाने में मौजूद रहे, जिसके बाद वे वहां से लौट गए।
बता दें कि पिछले दिनों बाबा मंदिर के निकास गेट से मंदिर में जबरन प्रवेश करने के मामले में गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, कनिष्कांत दुबे, शेषाद्री दुबे, मनोज तिवारी के सचिव एवं अभयानंद झा पर एफआईआर दर्ज किया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कल सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था, "कल सुबह मैं दिल्ली से देवघर आऊंगा, पूजा करने के कारण यह केस है, अभी तक 51 केस मेरे ऊपर दर्ज हैं। कल देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ्तारी दूंगा।"
एफआईआर बाबा मंदिर थाना में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर के बयान पर दर्ज किया गया है। इसमें धार्मिक परंपरा में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। मामले का संबंध 2 अगस्त की शाम से है, जब निशिकांत दुबे और उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों को धक्कामुक्की की और रोक के बावजूद बाबा मंदिर के निकास द्वार से अंदर प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने उत्पात मचाया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज किया गया।



 

Tags - latest Deoghar news deoghar news updates latest Deoghar news nishikant Dubey news Nishikant Dubey news Deoghar news updates Latest jharkhand News jharkhand updates jharkhand News updates latest news Updates latest jharkhand News Jharkhand News U