logo

रामगढ़ : बारिश में बहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल 

रामगढ़_नया_वाला.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रामगढ़ जिला में लगातार चार दिनों से हो रहे बारिश के कारण कई पुल-पुलिया बह गए। चितरपुर सिकनी मार्ग में कोची नाला का पुल भी भारी बारिश के कारण बह गया। जिसकी सूचना मिलने पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों से भी बात किया और क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया।
उन्होंने वही से इसकी जानकारी हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल को दी और तुरंत कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रामगढ़ से बात कर टीम भेजकर इसका जायजा लेने को कहा साथ ही साथ आवागमन हेतु तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। 

ज्ञात हो कि यह पुल लगभग तीन दशक पहले तत्कालीन विधायक अर्जुन राम महतो के विधायक मद से बना था। लेकिन भारी बारिश के कारण यह पुल बह गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि भारी बारिश से पूरे जिले में जितने भी पुल पुलिया बहे है कच्चे मकान गिरे है,सभी जगहों में हम लोग जाकर निरीक्षण करेंगे और लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर पर हमलोग जायजा लेकर लोगों को मदद करने का प्रयास करेंगे। निरीक्षण में दौरान राजीव जायसवाल के साथ दुलमी मंडल सांसद प्रतिनिधि बिक्की महतो,गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा,सूरज वर्मा,रवि हाज़रा,जलेश्वर महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


 

Tags - Latest News latest updates latest jharkhand News Flood in Ramgarh Latest Updates Jharkhand Updates Jharkhand Updates in Hindi Latest Jharkhand Updates news trending