logo

सांसद संजय सेठ BJP कार्यकर्ताओं के साथ आस्था ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना, बाबूलाल मरांडी भी रहे मौजूद

bjp12.jpeg

रांची 

रांची सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) BJP कार्यकर्ताओं के साथ आस्था ट्रेन से अयोध्या के लिए आज रवाना हुए। मौके पर झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) भी मौजूद थे। सांसद के साथ कुल 1350 कार्यकर्ता अयोध्य़ा के लिए रवाना हुए। ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इस जत्थे को बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि आप सभी रामभक्त भाग्यशाली है कि चंद घंटों में आप अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। कहा कि राम मंदिर सिर्फ प्रभु राम का मंदिर नहीं भारत का मंदिर है, राष्ट्र का मंदिर है। कहा कि 1992 में जब मैं गया था तब वहां प्रभु श्रीराम टेंट मे हुआ करते थे। आज वहां भव्य एवं दिव्य मंदिर बन कर तैयार है। भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दुनिया के पटल में प्रकाशमय कर रहा है।


संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर मिला

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम ने आप सभी को अपने पास बुलाया है। कहा कि हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर मिला है। कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्री राम 14 वर्षों के यात्रा में अनुशासन के साथ रहे उसी अनुशासन के साथ रामभक्तों को भी अनुशासन का पूर्ण पालन करना है। कहा कि सभी राम भक्त वहां से पूजा का प्रसाद और स्मृतियों को संजो कर वापस आएंगे। अपने-अपने गांव-मोहल्लों में लोगों के बीच बैठकर प्रसाद वितरण करेंगे। साथ ही उस भव्य मंदिर का चित्रण करेंगे कि पहले रामलला टेंट में थे और अब विशाल मंदिर में विराजमान है।

मौके पर इनकी रही भागीदारी 

रामजन्मभूमि अयोध्या दर्शन के संयोजक शशिभूषण भगत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन प्रदेश आस्था स्पेशल ट्रेन के प्रमुख बबन गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सांसद संजय सेठ ने किया। मौके पर सांसद संजय सेठ, मनोज सिंह, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, शशिभूषण भगत, योगेंद्र प्रताप सिंह, बबन गुप्ता, वरुण साहू, सुरेंद्र महतो, सुबोध सिंह गुड्डू, संजीव विजयवर्गीय, रामकुमार पाहन, रमेश सिंह, नीरज सिंह, बलराम सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र पटेल, जितेंद्र वर्मा, सूरज चौरसिया, संजय जायसवाल, अनिल कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, धीरज महतो, विश्वजित सिंह, रोमित नारायण सिंह, अश्विनी सिखुजा, अनिता वर्मा, रामलगन राम, गुरुविंदर सिंह सेठी, सोनू सिंह, ज्योति सिन्हा, दिव्या साहू, विणा मिश्रा, नम्रता सोनी, धर्मवीर सिंह, सचिन साहू, तरुण दास सहित कई उपस्थित हुए।