logo

पाकुड़ : सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन, युवाओं और खेल प्रेमियों ने लिया भाग

jurxut.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ रेलवे मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। इस महोत्सव की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, मीरा प्रवीण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा, हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, रूपेश भगत, अनिकेत गोस्वामी और दीपक साहा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मैच जिला वॉलीबॉल संघ और लुतफल वॉरियर्स के बीच खेला गया। भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर महोत्सव की शुरुआत की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य "स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था। उद्घाटन के मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि खेल न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है, बल्कि समाज में अनुशासन और ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अगर देश को विकसित भारत बनाना है तो फिटनेस और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।
कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। सांसद खेल महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसे एक बड़ा मंच बनाने का प्रयास किया गया है, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना स्वस्थ भारत के, विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। यह महोत्सव हर नागरिक को यह संदेश देता है कि फिटनेस सिर्फ व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम की सफलता में विपिन कुमार चौधरी, राणा शुक्ला, उजय राय, लाल्टू भौमिक, संजय राय, अविनाश पंडित, मुन्ना रविदास, अभिषेक भगत, जितेश रजक, ओमप्रकाश नाथ, अजीत मंडल, मनीष कुमार, रतुल दे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates pakur updates in hindi latest pakur news pakur updates pakur news in hindi pakur News updates latest pakur News pakur News in hindi pakur News updares pakur Updates latest pakur news