logo

बिहार चुनाव को लेकर सांसद सुखदेव भगत का दावा, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, मुझे एग्जिट नहीं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास

sukhdev_bhagat_bihar_chunav_daava.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हुए एक्जिट पोल के बाद हलचल तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच, लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इसे सत्ताधारी दलों को खुश करने का प्रोपेगैंडा बताया।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "मुझे एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है, मैं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास करता हूं, जो 14 नवंबर को आएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि कई मीडिया संस्थाओं ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र जी के बारे में झूठी खबरें प्रकाशित की हैं, जो एक संवेदनशील विषय है। ऐसे में, उनके द्वारा जारी किए गए एक्जिट पोल पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?
सुखदेव भगत ने यह भी बताया कि वे खुद बिहार गए थे और चुनाव प्रचार में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन निश्चित है, और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उनका मानना है कि यह एक्जिट पोल केवल सत्ताधारी दलों को खुश करने के लिए जारी किया गया है।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Update Sukhdev Bhagat on Bihar Exit poll latest jharkhand News Jharkhand Nws Updates SUkhdev Bhagat news Sukhdev bhagat news Updates latest Sukhdev Bhagat news Sukhdev Bhagat on Bihar Ecit Poll lohardaga News