logo

रांची लौटे MS DHONI, फैंस ने गर्मजोशी से किया स्वागत

MS_ranchi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2024  से चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो गया है। चेन्नई के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रांची लौट गए हैं। धोनी के रांची आगमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। जिसमें धोनी बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान माही ने कुछ कहा नहीं और न ही किसी फैन के साथ सेल्फी लेने रूके। चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए माही अपने फॉर्म हाउस के लिए रवाना हो गए। 


समर्थक धोनी-धोनी के नारे लगाए
जो वीडिया सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि काले रंग की बैग टांगे, नीले रंग की टी-र्शट के साथ जिन्स पहने धोनी एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाबल भी नजर आए। माही ने समर्थक धोनी-धोनी के नारे भी लगाए। एयरपोर्ट से निकलकर माही अपनी लाल रंग के गाड़ी में बैठ जाते हैं। इस दौरान उनके फैंस की भारी भीड़ देखी जा सकती है। हर कोई माही की कार को चारों ओर से घेरकर उनकी एक झलक पाने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए खड़े थे। 


आरसीबी से हारकर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर
गौरतलब है कि 18 मई को CSK और RCB के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुकाबला हुआ था। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी से हारकर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौर से बाहर हो गई। बारिश से प्रभावित मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना पाई। 


धोनी ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर फैंस को दी थी उम्मीद
आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए 18 रन या उससे अधिक रन से जीत दर्ज करना था। आखिरी ओवर में चेन्नई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 17 रनों की जरूरत थी। धोनी ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर चेन्नई की संभावना को जीवंत रखा था, लेकिन यश दयाल की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री के पास लपक लिए गए। धोनी के आउट होते ही चेन्नई के फैन्स निराश हो गए। धोनी ने 13 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

Tags - MS Dhoni newsBirsa munda airportJharkhand news