द फॉलोअप डेस्क
पंडरा बाजार समिति क्षेत्र में आज सोमवार 30 जून को रांची नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम के कार्रवाई के तहत फुटपाथ और सड़क पर आवेध रूप से लगे बोर्ड्स, होर्डिंग्स और कर बनाई गई दुकानों को JCB से हटाया गया। सबसे पहले नगर निगम ने पूरी इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इस दौरान अवैध तरीके से लगाए गए बैनर, टीन शेड को हटाया गया साथ ही दुकानों के आगे फैले हुए समान को भी हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद थी। इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों ने नाराजगी भी जताई। लेकिन उन्होंने लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे पीछे हटना पड़ा।
