logo

रांची : जाम से निजात दिलाने के लिए चौराहों में लगे खंभों को हटाएगा नगर निगम

a141.jpg

रांची: 

रांची को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नई योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। दरअसल, नगर निगम की योजना है कि शहर के चौक-चौराहों पर जाम का कारण बन रहे खंभों को हटा दिया जाये। इस योजना के तहत सड़कों, चौक तथा चौराहों के बीचों-बीच खड़े बिजली के खंभो को हटाया जायेगा। यही नहीं. ट्रैफिक बूथ को भी हटाने की योजना है। 

नगर निगम-ट्रैफिक विभाग और वन विभाग की पहल
रांची को जाम मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम और ट्रैफिक डिपार्टमेंट, वन विभाग के साथ मिलकर बिजली के खंभों और ट्रैफिक बूथों को हटाने की दिशा में काम करने की योजना बना रहा है। रांची के 12 चौराहों को लेफ्ट फ्री किया जायेगा। नई व्यवस्था के लागू होने से जाम से निजात मिलेगी। इसे लेकर अधिकारियों ने चिह्नित स्थलों का दौरा किया। उम्मीद है कि इससे जाम से निजात मिलेगी। 

लेफ्ट फ्री चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होगी
दरअसल शहर के 12 लेफ्ट फ्री चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर शुक्रवार को अपर नगर आय़ुक्त कुंवर सिंह पाहन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में फैसला किया गया कि रांची के जेल चौक के पास लेफ्ट फ्री लेन होने के बाद भी यातायात बाधित होता है। लोगों को घंटो जाम में फंसना पड़ता है। जेल मोड़ रांची के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। यहां बिजली का 2 खंभा, 1 ट्रैफिक बूथ और शहीद निर्मल महतो की 2 मूर्तियां हैं।

 

रांची शहर के इन इलाकों में लगता है भीषण जाम
गौरतलब है कि रांची में कांटाटोली, मेन रोड, लालपुर चौक, रातू रोड सहित कई अन्य इलाकों में भीषण जाम लगता है। जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। लोग समय से ऑफिस नहीं पहुंच पाते। स्कूली बच्चों को भी खासी दिक्कत होती है। यही नहीं, कई बार जाम की वजह से मरीजों को वक्त पर अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण काम बन जाता है।