logo

धनबाद नगर निकाय चुनाव: महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

 धनबाद नगर निकाय चुनाव: महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धनबाद 
नगर निकाय निर्वाचन-2026 के तहत महापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को महापौर पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष किया गया। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और विशाल कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में लक्ष्मी देवी, रवि चौधरी, कृष्ण चंद्र सिंह राज, शमशेर आलम अंसारी, दिलीप कुमार, विनोद कुमार सिंह, नीलम मिश्रा, सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, मोहम्मद जावेद इकबाल और रवि बुंदेला शामिल हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest