logo

गोड्डा : मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से की मंदिर में शादी, कहा- सनातन धर्म पसंद है

ेोलो.jpg

गोड्डाः 
कहते हैं प्यार किसी जाति, धर्म के बंधन को नहीं मानता। यह जब अपनी जिद पर आ जाए तो हर दीवार को  गिरा देता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के भागलपुर में। यहां दो अलग-अलग धर्मों को मानने वाले प्रेमी जोड़ों ने विवाह किया। लड़की मुस्लिम और लड़का हिंदू। लेकिन धर्मों की इस बंधन को तोड़कर दोनों हमेशआ के लिए एक हो गये। लड़का गोड्डा का रहने वाला है जिसका नाम राम कुमार मण्डल है। उसकी मुलाकात एक साल पहले मेहरमा की मुस्कान खातून से हुई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी करने का फैसला ले लिया। बिहार आकर दोनों ने हिंदु रीति-रिवाज से शादी कर ली।  मुस्कान खातून ने सनातन धर्म अपना लिया है


भागलपुर के पीरपैंती में मंदिर में शादी
लड़का और लड़की दोनों भागलपुर के पीरपैंती स्थित मीनाक्षी मंदिर पहुंचे और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली। ग्रामीणों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और आशीर्वाद दियेमुस्कान ने अपने घरवालों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। लड़की ने अपने मां-पिता व अपने मामा और मौसा पर धमकाने का आरोप लगाया है।  लड़के का कहना है कि उसके परिजनों को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन लड़की के घरवाले धमका रहे हैं। दोनों 21 नवंबर को गोड्डा कोर्ट पहुंचे थे और जब इसकी भनक लड़की के घरवालों को लगी तो वो कोर्ट पहुच गये और लड़की के साथ मारपीट की थी।  कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की को सुरक्षा दी गयी थी और लड़के के पास भेजा गया था।