द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज पुलिस ने गंगा नदी के किनारे मिले महिला के शव मामले में राहुल शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह गिरफ्तारी 5 अप्रैल को की. पुलिस पूछताछ के दौरान राहुल शेख ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि उसने महिला की हत्या की थी. पुलिस ने राहुल के निशानदेही पर घटनाशल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है.
गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन के बाद राहुल को पुलिस ने आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बता दें 2 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि राधानगर थाना अंतर्गत गंगा नदी के किनारे एक महिला का शव पड़ा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और राधानगर थाना में मामला दर्ज किया. इस मामले का खुलासा राधानगर पुलिस थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने दी.
