logo

भगवान बिरसा के गांव आने वाले देश के पहले पीएम होंगे मोदी, ऐसी है तैयारियां

वगीेो1.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को खूंटी जिले में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आने वाले हैं। बता दें कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की की घोषणा की थी। इसके ठीक एक साल के बाद 15 नवंबर को प्रधानमंत्री स्वयं बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में मौजूद होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। 


बिरसा मुंडा से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा
प्रधानमंत्री की पिछले साल की घोषणा ने आदिवासी आइकन बिरसा मुंडा को राजनीतिक सुर्खियों में वापस ला दिया है। तात्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जब झारखंड आए थे, तब उन्होंने रांची स्थित राजभवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था- झारखंड के ब्रांड एंबेसडर है बिरसा मुंडा। बिरसा मुंडा ने लोगों के अंदर सामाजिक और राजनीतिक चेतना जागृत की। डॉ. कलाम ने कहा था, युवा राजनीतिज्ञों को बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अंग्रेजों से लोहा लेनेवाले इस युवा का जनजातीय समुदाय पर गजब का जादुई प्रभाव था। लोगों ने उन्हें भगवान के रूप में माना और उनके निधन के बरसों बाद तक उनके दोबारा आगमन की प्रतीक्षा करते रहे। 


पीएम मोदी का आगमन ऐतिहासिक होगा 
बता दें कि जिस दिन पीएम मोदी आने वाले हैं उस दिन झारखंड का स्थापना दिवस भी है। इसलिए प्रधानमंत्री का उस दिन खूंटी आना बहुत बड़ी बात है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पीएम के दौरा का निरिक्षण कर लिया है, इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के गांव आ रहे हैं। यहां के आदिवासी और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पीएम मोदी सोहराय मनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद बीजेपी कार्यालय में पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पीएम मोदी के खूंटी आगमन को ऐतिहासिक बनाने पर रणनीति बनाई। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N