द फॉलोअप, रांची
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर एनडीए विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हो गयी है। इस बैठक में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के अलावा आजसू प्रमुख सुदेश महतो और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान भी पहुंचे हैं। इस बैठक में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कुल 16 विधायक पहुंचे हैं। रणनीतिक दृष्टिकोण से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
.jpg)
मालूम हो कि एनडीए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के पक्ष में खड़े हैं। दो सेटों में किए गए नामांकन में एनडीए के विधायक परिमल नाथवानी के प्रस्तावक भी बने थे। एनडीए के कुल 24 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 21, आजसू, जदयू और लोजपा के एक-एक। जीत सुनिश्चित करने के लिए नाथवानी को अतिरिक्त चार मतों का जुगाड़ करना है।
