logo

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने कहा, सरयू राय को कोई दल नहीं बनाये लोकसभा प्रत्याशी; विरोध में दी ये दलील 

obc.jpeg

रांची

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि सरयू राय को कोई भी दल लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाये। क्योंकि राय घोर जातिवादी, सामंतवादी और पिछड़ा विरोधी मानसिकता के हैं। जो भी पार्टी इन्हें टिकट देगी, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा उस पार्टी का विरोध करेगा। गुप्ता ने कहा कि पिछड़ा वर्ग से वोट प्राप्त कर सरयू राय ने उनके विरोध का ठेका ले रखा है। कहा, इनका सामंती चरित्र यह है कि अपने सामने वे ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के नेता के बढ़ते कदम से बौखला जाते हैं। अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। उनको नीचा दिखाने का काम करते हैं।

राय पर लगाये ये आरोप 
गुप्ता ने आगे कहा, निम्न वर्ग के लोग आगे ना बढ़ें और जो आगे बढ़ रहा है उसे गिरा देना, यही इनकी खासियत है। इसी का परिणाम है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के मंत्रिमंडल में मंत्री होने के बावजूद वे उनको नीचा दिखाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ते थे। जमशेदपुर से आने वाले माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के पर अनुचित आरोप लगाते रहते हैं। वे     हमेशा साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाते है। कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधियों ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित रखने के लिए उनको मांग पत्र सौंपा। लेकिन वे इस पर खामोश रहे। 


मौके पर ये लोग थे मौजूद 
गुप्ता ने कहा कि ये पिछड़ा वर्ग के नेताओं, अधिकारियों पर आरोप लगाकर उनकी संपत्ति की जांच करने की मांग करते हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि सरयू राय की जो भी संपत्ति है, उसकी जांच होनी चाहिए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ प्रदेश महासचिव अजय मेहता, दिलीप वर्मा, वसीम अकरम और शुभम विश्वकर्मा आदि नेता थे। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - OBC MorchaNational OBC MorchaSaryu RaiRajesh kumar gupta