logo

कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़नेवाली राष्ट्रीय प्रवक्ता निलंबित, जेबा खान ने कहा- जनता लेगी बेटी के अपमान का बदला  

कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़नेवाली राष्ट्रीय प्रवक्ता निलंबित, जेबा खान ने कहा- जनता लेगी बेटी के अपमान का बदला  

जमशेदपुर 
पार्टी के गाइडलाइन के खिलाफ मानगो नगर निगम से मेयर पद की बागी प्रत्याशी ज़ेबा खान को कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह कार्रवाई की है।

पार्टी ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिया था कि समिति की सहमति के बिना कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ेगा और असमर्थित प्रत्याशी 6 फरवरी तक नाम वापस लें। ज़ेबा खान ने निर्देश के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया। स्पष्टीकरण मांगे जाने पर जवाब असंतोषजनक पाया गया। जवाब में ज़ेबा ने आरोप लगाया कि जिला राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक है और समिति का गठन किसी विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं किया गया है।

कांग्रेस ने समिति पर लगाए गए पक्षपात के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि अनुशासनहीनता से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है। इसी आधार पर ज़ेबा खान को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया गया है।

निलंबन के बाद मानगो नगर निगम चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ज़ेबा खान ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा यह फैसला कांग्रेस की परिपाटी एवं विचारधारा के अनुरूप नहीं है। यह फैसला पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव में लिया गया। मानगो की जनता अपनी इस बेटी की अपमान का बदला लेगी। मेरी नसों में कांग्रेस का लहू बहता है। मैं 10 साल संघर्ष कर पार्टी में साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय प्रवक्ता एआईएमसी की राष्ट्रीय समन्वयक तथा प्रदेश कांग्रेस की सचिव पद तक पहुंचने का काम किया। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पैदल तय किया।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest