logo

Giridih : कुदरती कहर, वज्रपात से एक साथ 40 मवेशियों की मौत

vajrpat7.jpg

गिरिडीहः 
झारखंड के कई जिलों में इन दिनों रह-रहकर झमाझम बारिश के साथ वज्रपात भी हो रही है। वज्रपात से कई लोगों की जान चली जा रही है। इसी बीच गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी से सोमवार को बड़ी खबर सामने आई कि यहां वज्रपात से एक साथ 40 मवेशियों की जान चली गई है। 40 मवेशियों में 22 भेड़, 12 बकरी और 6 गाय शामिल है।  पीड़ित परिवार सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 


घटना से निराश ग्रामीण 
घटना भेलधाटी थाना क्षेत्र के जेरोडीह गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर ग्रामीण अपने मवेशियों को जेरोडीह पहाड़ी में चराने ले गए थे। तभी जोरदार बारिश होने लगी। ग्रामीण मवेशियों को छोड़कर दूसरे जगह छुप गए। तभी मवेशियों के झुंड पर आसमानी बिजली गिरी और उनकी मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक बबुआ बेसरा, सिरिल बेसरा, चंदन मरांडी, विशुन मुर्मु, संतोष बेसरा, विजय मरांडी, रंजीत मुर्मु, मंगर बेसरा काफी निराश हैं।


जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन 
जिला परिषद सदस्य उसमान अंसारी ने कहा कि गांव के छोटे छोटे पशुपालकों का जीविकोपार्जन मवेशी ही है। इस स्थिति में एक साथ 40 मवेशियों की मौत से पशुपालकों को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से बात कर सभी पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलवाएंगे.